भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बिहार के गोपालगंज में चर्चित पुजारी की हत्याकाण्ड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है| इस वारदात को अंजाम पुजारी की शादीशुदा प्रेमिका ने अपने भाई व चाची के सहयोग से मिलकर की थी |
मिडिया जानकारी के अनुसार हत्या के पीछे का कारण चौकाने वाला था क्यूंकि पुजारी की ऐसी हरकत कोई सोच भी नहीं सकता पुजारी उसे अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल करता था. इसलिए प्रेमिका ने पुजारी को ऐसी मौत दी की जिसने सुना उसकी रुंह कांप गयी |
DIG विकास कुमार ने आरोपियों द्वारा पुलिस को दिए बयान में कहा कि प्रेमिका का शादी से पहले पुजारी के साथ प्रेम संबंध था तथा शादी के बाद भी पुजारी मनोज कुमार अपनी प्रेमिका नेहा कुमारी के अश्लील वीडियो जारी करने की धमकी दिया करता था |इस बीच, नेहा अपने चचेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए अपने माता-पिता के घर आई हुई थी |
इस दौरान पुजारी ने उसे धमकाना शुरू कर दिया. इससे उसकी प्रेमिका परेशान हो गई और उसे अपने भाई और चाची को बात बताई | इसके बाद योजना बद्ध तरीके से पुजारी को बुलाया गया और उसे 4 दिनों तक बंधक बना कर रखने के बाद उसकी हत्या कर दी गयी| 16 दिसंबर को पुजारी शव गांव की झाड़ियों में मिला था. हत्या के बाद दोनों आंखें निकाल ली गईं | उसकी जीभ और गुप्तांग भी काट लिया गया था |
पुजारी मनोज 10 दिसंबर को गाँव के मंदिर से गायब हो गया था | इसके बाद पुजारी के छोटे भाई अशोक ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी। लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया. इसके बाद पुजारी की भयानक हत्या कर दी गई। पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है |
chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut

