भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : राजधानी रायपुर में पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को नारकोटिक्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है. इस किशोरी को हत्या के आरोप में दो साल पहले माना के बाल सुधार गृह में रखा गया था। जेल से छुटने के बाद वह नशे का सामान बेचने खरीदने का धंधा करने लगी | रायपुर एंटी क्राइम स्क्वाड और गुढ़ियारी थाना पुलिस ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 के पास से एक नाबालिग लड़की और एक युवक को गिरफ्तार किया है |
रायपुर पुलिस की साइबर और क्राइम ब्रांच की नारकोटिक्स सेल को सूचना मिली कि दो लोग प्लेटफार्म नंबर 6 के कुंदरापारा क्षेत्र के पास नशीला सिरप बेचने की फिराक में हैं। पूछताछ में इस व्यक्ति ने अपनी पहचान आमापारा आजाद चौक क्षेत्र निवासी राहुल साहू (23) बताई।
जहां नाबालिग भी मौजूद थी. दोनों ने रेड बैग कैरी किया था. तलाशी के दौरान कोडीन सिरप पाया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 32,000 रुपये मूल्य की प्रतिबंधित कोडीन सिरप की 174 बोतलें जब्त कीं। इसके अलावा, आरोपियों पर नारकोटिक्स अधिनियम के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut

