राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा से पहले आतंकियों की मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी कहा " काफिरों तुम अल्लाह के दुश्मन हो इसलिए मुजाहिदीन तुम्हारे भगवान और उसकी मंदिर पर बमबारी करेंगे....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :भगवान राम जी के जन्मभूमि मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा  से पहले आतंकियों ने भयानक धमकी दी है | जहां बेंगलुरु के 68 से ज्यादा स्कूलों को डायरेक्ट मेल भेजकर कहा गया, "काफिरों...हम तुम्हारे मंदिरों को बम से उड़ा देंगे।" 22 जनवरी 2024 को राम जन्मभूमि मंदिर में पुराण प्रतिष्ठा का आयोजन होना है. इस ताजा खतरे के चलते देश के सबसे प्रमुख मंदिरों को चेतावनी जारी की गई है|



स्कूल को ईमेल में आतंकवादियों ने लिखा: "काफिरों, तुम  अल्लाह के दुश्मन हो, इसलिए मुजाहिदीन तुम्हारे भगवान और उसकी मंदिर पर बमबारी करेंगे।" शुरुआत में यह ईमेल कुल 7 स्कूलों को भेजा गया फिर 15 , अब 68 स्कूल  को भी यह मेल जारी किया गया हैं।

बेंगलुरु में बम की धमकी से दहशत का माहौल है. सुबह-सुबह किसी ने 68 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी. इनमें से एक स्कूल कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के आवास के ठीक सामने स्थित है। 

मामले की जानकारी जैसे ही कर्नाटक पुलिस को मिली तो पूरा पुलिस महकमा हैरान रह गया| पुलिस जाँच में जुट चुकी है |

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

https://chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut