माँ बनने के लिए महिला ने पति की जेल से रिहाई के लिए हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की , आज सुनवाई..........

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में एक अलग तरह का मामला सुनने को मिल रहा है. दरअसल, एक महिला ने कोर्ट में याचिका लगाई कि उसके पति को रिहा कर दिया जाए ताकि वह बच्चा पैदा कर सके. इस मामले में आज सोमवार को सुनवाई की जानी है|




भारतीय अदालतों में केस दायर करने वाली महिलाओं की ऐसी कई कहानियां आपने देखी होंगी। लेकिन, मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक अनोखा मामला सामने आया है. जब एक महिला बच्चा पैदा करने के लिए अपने पति को जेल से रिहा करने का अनुरोध कर रही है|

महिला ने कहा कि मां बनना मेरा मौलिक अधिकार है। याचिकाकर्ता ने कहा कि जेल में बंद मेरे पति को रिहा किया जाए. मामले की सुनवाई जस्टिस विवेक अग्रवाल की अदालत में हो रही है. आपको बता दें कि डॉक्टरों की पांच सदस्यीय टीम ने इस महिला की मेडिकल रिपोर्ट हाईकोर्ट कोर्ट को सौंपी है। वादी का पति राज्य की इंदौर जेल में बंद है।

इस महिला का पति एक आपराधिक मामले के चलते जेल में है. इस महिला ने हाई कोर्ट से अपने पति को 15 दिन के लिए रिहा करने की मांग की. इस महिला ने कहा कि बच्चे पैदा करना उसका मौलिक अधिकार है. इसलिए उसके पति को जेल से रिहा किया जाये |