भिलाई क्षेत्र में अविवाहित लड़के ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका के साथ लगाया मौत को गले.....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई क्षेत्र में एक पुरुष और एक महिला का शव पेड़ से लटका हुआ मिला. घटना मचांदुर पुलिस स्टेशन इलाके में हुई. दोनों की पहचान कर ली गई है. महिला शादीशुदा है, लेकिन पुरुष की शादी नहीं हुई थी .


चौकी प्रभारी मचांदूर पुरूषोत्तम कुरेन ने कहा कि व्यक्ति की पहचान कौशल विश्वकर्मा के रूप में हुई है। वह 27 साल का था और मरोदा स्टेशन पर रहता था. वहीँ लड़की की पहचान मीनाक्षी यादव के तौर पर की गयी  है. उम्र 25 साल. वह खोपाली गांव में रहती है. 

मीनाक्षी शादीशुदा है और कौशल अविवाहित है। उनका कहना है कि उनके बीच अफेयर था। लेकिन लोक निंदा के डर से दोनों ने आत्महत्या कर ली. कोटवार गांव के एक निवासी ने घटना की सूचना पुलिस को दी. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. घटनास्थल पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। जो मामले को संदिग्ध बना रहा है|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut