विधायक देवेन्द्र यादव सहित कोयला घोटाले के आरोपितो पर अदालत का एक्शन.....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :रायपुर छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला मामले की सुनवाई आज रायपुर कोर्ट में हुई. कांग्रेस विधायक देवेन्द्र यादव समेत नौ लोग कोर्ट में पेश नहीं हुए. कोर्ट ने देवेन्द्र यादव समेत नौ लोगों को तीसरी बार कोर्ट में पेश होने को कहा था लेकिन इनमें से कोई भी पेश नहीं हुआ. कोयला घोटाला मामले की सुनवाई विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की अदालत में हुई|



ईडी के वकील ने जेल में बंद आरोपियो को कोर्ट में पेश नहीं करने पर आपत्ति जताई. विरोध के बाद जज ने जेलर को कोर्ट में बुलाया और फटकार लगाई. दोपहर के भोजन के बाद, जेल प्रशासन ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आरोपियो को अदालत में पेश किया गया । कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख 6 जनवरी तय की है व सम्भावना है की अगली सुनवाई में अनुपस्तिथ होने पर अदालत कुछ बड़ा एक्शन ले सकती है |

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

https://chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut 

बार बार सुनवाई में अनुपस्थित होने पर यह अदालत की अवमानना को दर्शाता है | अब देखते है की आगे की सुनवाई की तारीख पर जिन पर भी आरोप है वे सब अदालत पहुँचते है या नहीं |