शहर के मंदिरों व घरो में भक्त अपने आराध्य को ठण्ड से बचाने पहना रहे है स्वेटर , शाल ...........

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भक्त अपने आराध्य को कड़ाके की ठंड से बचाने के लिए गर्म कपड़े पहना रहे है। शहर के प्रसिद्ध मंदिरों से लेकर लोगों के घरों के मंदिरों तक में देवी-देवताओं की पोशाकें मौसम के अनुरूप तैयार की जाती हैं। कुछ ऊनी कपड़े पहनते हैं, कुछ गर्म मखमली कपड़े पहनते हैं। कुछ लोग भगवान को कम्बल ओढ़ाते हैं तो कुछ लोग स्वेटर पहनाते  हैं। कुछ मंदिरों के गर्भगृह में हीटर भी लगाये गए है।



इसी तरह, देवी-देवताओं को दैनिक चढ़ावे भी ऋतुओं के अनुसार अनुकूलित किए गए। गर्म पकवानों के अलावा बादाम, पिस्ता, काजू, रात्रि में गर्म दूध आदि भोग में लगाये जाते है | दरअसल भगवान के भक्तो  को लगता है कि मौसम उन पर भी उतना ही प्रभाव डालता है जितना कि उनके उपासकों पर। इसी कारण से, मंदिरों में देवताओं को मौसम के अनुसार कपड़े पहनाए जाते हैं।

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut