भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :कर्नाटक में एक शर्मनाक घटना सामने आई है. यहां कुछ महिलाओं को बिजली के खंभों से बांध दिया गया व मारपीट की गयी साथ ही उसे नग्नकर उसी अवस्था में पूरे गाँव में घुमाया गया। थोड़ी देर बाद पुलिस पहुंची और महिला को खंभे से उतारा जिसमे सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया. गांव में अतिरिक्त पुलिस अधिकारी तैनात हैं और पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है|
दरअसल, पीड़िता का 24 साल का बेटा अशोक और उसी गांव में रहने वाली 18 साल की लड़की प्रियंका प्यार में थे. दोनों एक ही जाति के है| सोमवार को दोनों लोग भाग गए। तभी लड़के के परिवार और रिश्तेदारों ने लड़के की मां और उसके घर पर हमला कर दिया. लड़की के परिवार ने लड़के की मां को घसीटा, उसे नग्न अवस्था में पूरे गांव में घुमाया और एक बिजली के खंभे से बांध दिया।
जानकारी के अनुसार अशोक का रिश्ता कहीं और तय हो चूका था तथा जल्द ही सगाई भी होने वाली थी |
घटना सामने आने के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि घटना में शामिल लोगों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी. उन्होंने सोशल मिडिया पर लिखा इस मामले में पहले ही कई लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. उन्होंने आगे कहा, "हमारी जिम्मेदारी दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए कदम उठाकर पीड़ित परिवार के लिए न्याय सुनिश्चित करना है।" इस घटना में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है |