भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बिरनपुर सांप्रदायिक हिंसा में अपने बेटे को खोने वाले साजा के नवनिर्वाचित विधायक ईश्वर साहू ने अपने छोटे बेटे कृष्णा साहू को नौकरी देने के सरकार के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है।
शुक्रवार को एसपी भावना गुप्ता द्वारा कृष्णा को पत्र भेजकर मंत्रालय के आदेश के मुताबिक थाने में डीजी पुलिस अधिकारी के पद पर अनुकंपा नियुक्ति देने सम्बन्धी पत्र भेजा था |
इस पत्र में नियुक्ति संबंधी सहमति शिक्षा, जाति, निवास प्रमाण पत्र और आधार कार्ड को उपलब्ध कराने कहा गया था |
बता दे की 8 अप्रैल, 2022 को जिले के बिरनपुर गांव में दो समुदायों के बीच सामूहिक हिंसा में 23 वर्षीय भुनेश्वर साहू की मौत हो गई थी।
उनके पिता ईश्वर ने भी पहले अपने छोटे बेटे की नौकरी की पेशकश को अस्वीकार कर दिया था। बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीतकर विधायक बने ईश्वर साहू ने कहा कि उनके बेटे कृष्णा ने 10वीं तक पढ़ाई की है व बेटे की इच्छा अपनी आगे की पढ़ाई जारी रखने की है|
ईश्वर साहू के विधायक बनने से ग्रामीणों में भुवनेश्वर हत्याकांड की सीधी जांच की नई उम्मीद जगी है। राज्य में भाजपा सरकार सत्ता में आई। लोगों को उम्मीद है कि अब तक फरार कई आरोपित जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे|
chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut

