भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को फिर जान से मारने की धमकी मिली है। बताया गया कि उन्हें लॉरेंस विश्वनोय गैंग नाम के मेल आईडी से जान से मारने की धमकी मिली है। 10 लाख रुपये की डिमांड की है व मांग पूरी न होने पर जान से मारने की धमकी दी गई है।
मिडिया रिपोर्ट्स कीजानकारी के मुताबिक, यह बमीठा थाना क्षेत्र है|मामला सामने आते ही बमीठा थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. बताया गया कि एक अज्ञात युवक ने अपनी ईमेल आईडी से बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को धमकी दी है। धमकी के बाद पुलिस ने संदिग्ध आरोपी को बिहार के नालंदा से गिरफ्तार कर लिया गया है।

