भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग में आयोजित होने वाला रोजगार मेला 22 दिसम्बर शुक्रवार को प्रातः 10ः30 बजे से विधायक कार्यालय लोकांगन के पास वैशाली नगर में आयोजित किया जायेगा।
बेरोजगार युवाओं के हित के लिए वैशालीनगर विधायक रिकेश सेन ने इस नौकरी का स्थान दुर्ग से स्थानांतरित करते हुए इसे वैशालीनगर विधानसभा क्षेत्र में रखने का निर्णय लिया है। श्री सेन ने कहा कि भिलाई के कई युवाओं को दुर्ग में रोजगार मेले तक पहुंचने में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है|
साथ ही युवाओं को सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ दुर्ग पहुंचने में अधिक समय लगता था। अत: दुर्ग क्षेत्र में 
नियोजकों द्वारा रिक्त पदों की पूर्ति के लिए 22 दिसम्बर को प्रातः 10.30 बजे से खण्डेलवाल भवन, वैशाली नगर में रोजगार सम्मेलन आयोजित किया जायेगा।
विशेष रूप से, इस जॉब कैंप में नियोक्ता, एसआर चिखली हॉस्पिटल रिसर्च सेंटर सिरसा रोड दुर्ग के लिए 121 रिक्तियां हैं, जिनमें , जिसमें नर्सिंग स्टॉफ, डायलिसिस टेक्नीशियन, मेडिकल ऑफिसर, डेंटिस्ट, फिजियोथेरेपी, ओटी टेक्नीशियन, एक्सरे टेक्नीशियन, आप्थेल्मिक टेक्नीशियन, पैथोलॉजी लैब, फील्ड ऑफिसर, इलेक्ट्रीशियन, ड्राइवर, कार्पोरेट मेन, गार्ड, अकाउंटेंट, फार्मासिस्ट, कोम्पो. ओपी, जीएम मार्केटिंग, प्लंबर मल्टिपल वर्कर, टीपीए इंचार्ज, नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट
दुर्ग जिला रोजगार एवं स्वरोजगार सलाहकार केंद्र के उपसंचालक आरके कुर्रे ने कहा कि इच्छुक युवा आवेदकों को सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र और मार्कशीट, पहचान दस्तावेज के साथ निर्धारित स्थान पर उपस्थित हो सकते है |
