भिलाई के रिटायर्ड कमांडेंट से गैस एजेंसी के खुलवाने के नाम पर लाखो की ऑनलाइन ठगी...........

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :ऑनलाइन धोखाधड़ी की घटनाएं अब आम हो गई हैं। हर दिन कोई न कोई ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार होता नजर आ रहा है। सिर्फ आम लोग ही नहीं बल्कि डॉक्टर और पुलिस अधिकारी समेत कई पढ़े-लिखे लोग भी ऑनलाइन ठगी का शिकार हो चुके हैं. ऐसा ही एक मामला दुर्ग जिले में सामने आया जहां सीआईएसएफ के एक पूर्व कमांडर ठगी का शिकार हो गए|

बताया जा रहा है कि रिसाली भिलाई के सेवानिवृत्त कमांडेंट निर्मल कुमार टोप्पो ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस एजेंसी खोलने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। बाद में एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया जिसने खुद को भारत पेट्रोलियम गैस कंपनी का अधिकारी बताया। 

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

https://chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut 

इसके बाद सेवानिवृत्त कमांडर ने कोटक महिंद्रा बैंक में चार किस्तों में 700,000 रुपये और 54,000 रुपये जमा किये, लेकिन आज तक निर्मल कुमार टोपो को कोई गैस एजेंसी नहीं मिली| अब एक सेवानिवृत्त कमांडर ने निवाई थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है|