यहां मेहुल सीएम साय से मुलाकात के बाद अयोध्या के लिए रवाना होंगे। मेहुल इससे पहले एमपी से भूटान, नेपाल तक 46,000 किलोमीटर साइकिल चला चुके हैं, जिसे उन्होंने 27 महीने में तय किया था। मेहुल अपनी मां को 12 ज्योतिर्लिंग दिखाना चाहते है।
एक न्यूज़ चैनल से किये बातचीत में मेहुल ने बताया कि उन्होंने यह सफर राष्ट्रीय सम्मान और राष्ट्रीय चेतना के साथ शुरू किया है। लोगों को स्वास्थ्य, प्रकृति और संस्कृति के प्रति जागरूक रखना। मेहुल ने बताया कि वह मध्य प्रदेश में विद्या भारती के शिक्षक भी रह चुके है |
उन्होंने कहा कि जब उन्होंने गूगल पर भारत की यात्रा के बारे में रिसर्च किया और पढ़ा तो उन्हें एहसास हुआ कि भारत में इससे पहले किसी ने ऐसा नहीं किया है |

