भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भट्टी पुलिस और सीआईएसएफ यूनिट भिलाई ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए प्लांट के अन्दर से चोरी करते हुए कॉपर ले जा रहे व्यक्ति को धर दबोचा |जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने फर्जी पास का इस्तेमाल कर भिलाई स्टील प्लांट परिसर में प्रवेश किया
और ब्लास्ट फर्नेस एरिया 08 से 170 किलोग्राम कॉपर की चोरी की. उसने एक तांबे की केबल चुराई और उसे वाहन में छिपा दिया. इसकी जानकारी सीआईएसएफ जवानों को हो गई. तुरंत कार्रवाई की गई और आरोपी को धर दबोचा |
आरोपियों के पास से 114 नग तांबे के तार और घटना में प्रयुक्त होंडा सीआरवी बरामद की गई। क्रमांक सीजी 07 सीएन 3846 को जब्त किया है पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया है |
chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut

