भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई , स्टील उत्पादन के लिए बनाए गए भिलाई स्टील प्लांट के मैटेरियल्स डिपार्टमेंट में आज सुबह आग लग गई. यहां करीब 35 कर्मचारियों काम पर लगे हुए थे | आग लगने की घटना के बाद सभी लोग जान बचाकर भागे | हालाकि घटना से किसी की हताहत होने की खबर नहीं है |
आग लगने का कारण कच्चे माल के मिश्रण वाले बंकर के शीर्ष पर तेल का रिसाव है। इस पर ध्यान नहीं दिया गया और यहीं से वेल्डिंग का काम शुरू हो गया। आग वेल्डिंग की चिंगारी से लगी। बीएसपी अग्निशमन विभाग आग बुझाने का काम कर रहा है. विभाग के अखिकारी भी साइट पर पहुँच गए है |
chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut

