भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव परिणामो के बीच खबर मिली है कि सीएएफ जवानों को तेज रफ्तार पिकअप ने ठोकर मार दिया है.| एक तेज गति से चल रही पिकअप वाहन टक्कर मारते हुए निकली जिससे पिकअप से ठोकर लगने से तीन जवान घायल हो गए हैं, तो वहीं एक जवान का पैर फ्रैक्चर हो गया है|बताया जा रहा है कि सभी जवान मतगणना ड्यूटी के लिए तैनात थे |
बता दें कि ये पूरी घटना जशपुर का है.नेशनल हाइवे पर स्तिथ प्रयास रेजीडेंशियल स्कूल के सामने ये घटना घटित हुई है | पुलिस के द्वारा लोदाम के पास से पिकअप को जब्त कर लिया गया है| लेकिन आरोपी ड्राईवर नहीं था वह गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया है | घायलों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है|

