भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ में साय सरकार के केबिनेट के सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह कल राजभवन में संपन्न किया जाएगा | जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में मंत्रिमंडल के 9 मंत्री शपथ लेंगे|
जिनमे बृजमोहन अग्रवाल, रामविचार नेताम, केदार कश्यप, दयालदास बघेल, लखन देवांगन, श्याम बिहारी जायसवाल, ओ.पी. चौधरी, टंकराम वर्मा और लक्ष्मी राजवाड़े कैबिनेट में शपथ लेंगे। अभी विभागों के बारे में खुलासा नहीं हुआ है पर जल्द ही विभाग का बंटवारा हो सकता हैं।
9 मंत्रियों में से एक सामान्य वर्ग से, पांच ओबीसी वर्ग से, 1 एससी वर्ग से और दो एसटी वर्ग से हैं। सरगुजा संभाग से 3, रायपुर संभाग से 2 मंत्री हैं।
बिलासपुर संभाग से दो, बस्तर और दुर्ग संभाग से एक-एक मंत्री बनाए गए है।
साय केबिनेट के ये विधायक कल लेंगे मंत्री पद की शपथ
बृजमोहन अग्रवाल
रामविचार
नेताम
दयालदास
बघेल
श्याम बिहारी जयसवाल
ओपी चौधरी
टंकराम वर्मा
केदार
कश्यप
लखन
देवांगन
लक्ष्मी
रजवाड़े

