भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बीते दिनों नक्सलियों ने बीजापुर और अवापल्ली के बीच दो यात्री बसों में आग लगा दी थी | कुछ पत्रकार घटना को कवर करके लौट रहे थे तो कुछ सिपाहियों ने पत्रकारों पर बंदूकें तान दीं इसके साथ ही बुरा बर्ताव भी किया| जवानों की हरकत से पत्रकारों में आक्रोश है|
आपको बता दें कि भारत बंद से एक दिन पहले नक्सलियों ने बीजापुर और अवापल्ली के बीच दो यात्री बसों में आग लगा दी. रॉयल ट्रैवल्स बस से सभी यात्रियों को उतारने के बाद ड्राइवर की पिटाई की गई और बस में आग लगा दी गई. रॉयल ट्रैवल्स की बस अवापल्ली से बीजापुर होते हुए रायपुर की ओर जा रही थी, तभी नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया।
पांच पत्रकारों का एक समूह नक्सली हिंसा की इस घटना को कवर करके लौट रहा था | इस दौरान मुर्किनार CRPF कैंप में निरीक्षण के बहाने जवानों ने पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार किया. जवानों की हरकत से पत्रकारों में आक्रोश है और उन्होंने घटना की निंदा भी की है|
chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut

