भिलाई में बारात में लगे DJ पर 10000 रूपये का अर्थदंड साथ ही कोहका के दो होटलो में कार्यवाही में एक को बंद करवाया गया व एक से अर्थ दंड वसूला......

भिलाई की पत्रिका न्यूज़भिलाई नगर निगम के तोड़ू -फोड़ू दस्ते ने आज शहर में कई जगह कार्यवाही की जिनमे राधिका नगर में संचालित कई टीन शेड लगे दुकानों को तोड़ा गया जो अवैध तरीके से बनाये गए थे | इसी बीच बारात के साथ चल भिलाई के गुरुकृपा DJ को क्षमता से अधिक ध्वनि प्रदूषण के कारण 10000 रूपये का अर्थ दंड का चालान काटा गया |
 


DJ को भी जब्त किया जा रहा था पर बरातियो के अनुरोध करने पर निगम के दस्ते ने विवाह समारोह स्थल में जाने की अनुमति दे दी| कोहका के होटल फ्रेंड्स पर जब निगम की टीम पहुंची जहां बारात रुकी हुई थी वहां भी औचक निरक्षण किया गया तब वह ओयो होटल के मानको के हिसाब से अनुचित थी | 

आवश्यक दस्तावेज भी नहीं मौजूद थे जिसके बाद निगम ने होटल को तत्काल बंद करने के आदेश दिए |इसके आलावा होटल द ग्रीन रेस्टोरेंट में भी आवश्यक दस्तावेज मौजूद नहीं होने के कारण कार्यवाही की गयी व होटल पर 5000 रूपये का अर्थदंड लागाया गया |