रायपुर एयरपोर्ट से पकड़े गए करोड़ों रूपये के सोना तस्करी के मामले आज DRI बड़ा खुलासा करेगी............

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर एयरपोर्ट पर तीन लोगो के पास से 1 करोड़ रुपये के सोने के बिस्किट जब्त किए गए. रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजस्व खुफिया विभाग (डीआरआई) ने रविवार को रायपुर स्तिथ हवाई अड्डे पर 1.25 करोड़ रुपये मूल्य के लगभग 2 किलोग्राम सोने की तस्करी का पता लगाया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, DRI और IT विभाग आज इस संबंध में जानकारी दे पाएंगे |



सऊदी अरब से सोने की तस्करी की भी सूचना मिली थी. डीआरआई को सूचना मिली थी कि रविवार की सुबह 9:50 बजे लखनऊ से रायपुर आने वाली इंडिगो की फ्लाइट में सोना लाने की सूचना मिली थी |

मुखबिर की सूचना पर तीन लोगों को गिरफ्तार कर तलाशी ली गयी. इस दौरान बैग से 2 किलो सोना पाया गया था | ऐसा प्रतीत होता है कि इस उत्पाद की तस्करी की गई थी क्योंकि पूछताछ में कोई ठोस जवाब नहीं दिया गया और संदिग्ध ने कोई दस्तावेजी सबूत भी नहीं दिया गया था |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut