भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग। महादेव सट्टा मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED )ने पुलिस आरक्षक भीम यादव की पत्नी को समन भेजा है. समन पुलिस आरक्षक की पत्नी सीमा यादव के नाम पर जारी किया गया था। घर पर उपस्थित न होने पर घर के बाहर सूचना को चस्पा किया है | अन्य बातों के अलावा, सीमा यादव को ईडी कार्यालय के सामने पेश होने के लिए कहा गया था। मामले में पुलिस आरक्षक भीम यादव को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है.
ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप महादेव के खिलाफ ED विभाग और पुलिस की कार्रवाई जोरो पर है। ईडी ने महादेव ऐप आईडी मामले में 3 नवंबर को दुर्ग पुलिस आरक्षक भीम यादव को गिरफ्तार किया था. साथ ही उसके ठिकानों से लगभग 7 करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए और 15 करोड़ रुपये से अधिक के ऑनलाइन खाते सीज कर दिए गए थे | इसके बाद ईडी ने पुलिस आरक्षक भीम यादव और असीम बप्पा को रायपुर कोर्ट में पेश किया था |

