भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : मशहूर मोटिवेशनल स्पीकर और बिजनेसमैन विवेक बिंद्रा के खिलाफ नोएडा पुलिस ने मामला दर्ज किया है। विवेक बिंद्रा पर अपनी पत्नी को पीटने का आरोप है| बिजनेस गुरु विवेक बिंद्रा के खिलाफ उनकी नवविवाहित पत्नी ने नोएडा के थाना 126 में पुलिस कम्पलेन दर्ज कार्रवाई की है |
विवेक बिंद्रा की पत्नी यानिका के भाई वैभव क्वात्रा ने विवेक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. यूट्यूब पर विवेक के लाखों सब्सक्राइबर हैं. विवेक काफी समय तक संदीप माहेश्वरी के साथ अपनी लड़ाई को लेकर भी सुर्खियों में रहे थे.
यूट्यूब चैनल और बड़ी बिजनेस के मालिक विवेक बिंद्रा ने हाल ही में 41 साल की उम्र मे यानिका से दूसरी शादी की है. वैभव क्वात्रा ने आरोप लगाया कि 7 दिसंबर को विवेक बिंद्रा ने उनकी बहन को कमरे में बंद कर दिया और उनके साथ मारपीट कर अपमान किया |
इससे उसके पूरे शरीर पर घाव हो गए हैं। मिडिया रिपोर्ट के अनुसार विवेक बिंद्रा ने उनकी बहन यानिका को इतना मारा की उसके कान के पर्दे फट गए उसकी बहन सुन भी नहीं पा रही है |बहन का दिल्ली के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना से ठीक एक दिन पहले ही दोनों की शादी हुई थी.
वैभव क्वात्रा ने कहा कि विवेक बिंद्रा अपनी मां से बहस कर रहे थे. जब यानिका ने विवेक को रोका तो उसने उसे एक कमरे में बंद कर दिया और पीटा।
आपको बता दें कि विवेक पिछले कुछ दिनों से खबरों में बने हुए हैं. यूट्यूबर संदीप माहेश्वरी से भी उनकी कई दिनों से बहस चल रही है. दोनों अपने-अपने चैनल पर लड़ते और एक-दूसरे को फेक बताते नजर आए। दोनों ने एक दूसरे को कानूनी कार्रवाई की धमकी भी दे चुके है |

