I.N.D.I.A की मीटिंग में न नेता मिला न कोई नीति, खाए पिए तो सब पर तय हुआ कुछ नहीं , ममता - केजरीवाल का बड़ा खेल नितीश को निपटाने के .........

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर आज दिल्ली में गठबंधन I.N.D.I.A   की बैठक हुई। इस बैठक में अभी तक I.N.D.I.A के संयोजक का नाम तय नहीं हो सका | 



इसी बैठक में ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमन्त्री पद के लिए  मेलिकार्जुन खड़गे का नाम प्रस्तावित किया लेकिन इस मसले पर भी कोई सहमति नहीं बन पाई| लेकिन दल के लोग इस गठबंधन दल की बैठक को  सफल मान रहे हैं।

उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि वह 20 दिनों के भीतर सीट बंटवारे जैसे मुद्दों पर सहमति बना लेंगे. हालाँकि, कांग्रेस का कहना है कि इनमें से किसी भी मुद्दे पर अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है क्योंकि 25-26 राजनीतिक दल भाग ले रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बैठक में I.N.D.I.A द्वारा PM   पद पर चर्चा की गई। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने इस पद के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़ग का नाम प्रस्तावित किया | 

पर  खड़गेजी ने खुद इस प्रस्ताव में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई. उन्होंने केजरीवाल और ममता से फिलहाल चुनाव पर ध्यान केंद्रित करने को कहा |

बैठक से निकलने के बाद कांग्रेस महासचिव और सांसद केसी वेणुगोपाल ने मीडिया से बात की. उन्होंने वार्ता को सफल बताया और कहा, "बातचीत में सभी दलों ने खुलकर अपनी राय रखी।" हालांकि, उन्होंने स्वीकार किया कि 25 से 26 राजनीतिक दलों के जमघट को लेकर मतभेद हैं| 

वेणुगोपाल ने कहा कि मुख्य ध्यान सीट आवंटन पर है लेकिन सब कुछ एक बार में तय नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सीट बंटवारे पर बातचीत तुरंत शुरू होनी चाहिए |                                                                        

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut