भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में पढ़ने स्कूल जा रही 10 साल की बच्ची के साथ अज्ञात युवक ने दुष्कर्म किया| युवक ने सड़क पर वारदात को अंजाम दिया. मामले की शिकायत नागपुर पुलिस चौकी में की गई।
जानकारी के मुताबिक, नागपुर थाना क्षेत्र में कक्षा 5 की एक छात्रा गुरुवार सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकली. घर से स्कूल तक लगभग आधा किलोमीटर की दूरी तक खेत हैं। जब युवक ने उसे अकेला देखा तो उसका हाथ पकड़कर खेत में खींच ले गया।
उसके साथ बलात्कार किया. वह उसे खून से लथपथ हालत में छोड़कर भाग गया। घटना के बाद पीड़ित लड़की किसी तरह घर पहुंची. उसे अस्त-व्यस्त हालत में देखकर परिवार के लोग भी हैरान रह गए।
दोपहर 12 बजे परिजनों ने घटना की शिकायत नागपुर पुलिस चौकी में दर्ज कराई। नागपुर चौकी प्रभारी दिनेश चौहान ने बता कि आरोपी की पहचान अज्ञात है। वह शायद गांव का नहीं है और उसका पूर्व परिचित भी नहीं है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है |
chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut

