दुर्ग यातायात पुलिस के द्वारा NO ENTRY समय में प्रवेश करने वाले भारी वाहनो पर की गयी कार्यवाही............

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ दुर्ग यातायात पुलिस के द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्गश्री राम गोपाल गर्ग 5 भारी वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए 10000 रुपये अर्थदंड वसूल किया गया।

यह  कार्रवाई नो एंट्री समय में भारी वाहन प्रवेश करने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई करने के दिए गए निर्देश के अनुसार किये गए है |

जिनमे दुर्ग क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भिलाई के नंदनी रोड ,मुर्गा चौक एवं अंडा मार्ग पर ऐसे भारी वाहन चालक जो नो एंट्री के समय में प्रवेश किए गए पाए गए उन पर मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई|

 इसी प्रकार एक भारी वाहन चालक जो यातायात नियम का पालन न करते हुए वाहन चलाते पाया गया था उसे अग्रिम कार्रवाई हेतु न्यायालय पेश किया गया था जिस पर न्यायालय द्वारा ₹22000 अर्थ दंड से दंडित किया गया । यातायात पुलिस दुर्ग की यह सरप्राइज चेकिंग आगे भी निरंतर जारी रहेगी |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut