विराट कोहली की रेस्टोरेंट "ONE8 Commune " में तमिल पोशाक पहने युवक को अन्दर जाने से रोका, युवक ने लगाया भेदभाव का आरोप.........

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :क्रिकेटर विराट कोहली की फेमस रेस्टोरेंट चेन  "ONE8 Commune "पर एक बार फिर से भेदभाव का आरोप लगा है। जिसे तमिलनाडु के एक शख्स ने लगाया है| एक व्यक्ति का कहना है कि उसे मुंबई के जुहू में वन8कम्यून रेस्तरां में लुंगी के साथ प्रवेश करने की अनुमति नहीं है।


हम आपको बता दें कि कोहली के रेस्तरां पर 2021 में
LGBTQIA + समुदाय के साथ भेदभाव का आरोप लगाया गया था। अब सोशल मीडिया पर विवेक के नाम के व्यक्ति ने एक्स-हैंडल पोस्ट करके रेस्तरां पर भेदभाव का आरोप लगाया गया है। विवेक ने पोस्ट में विराट कोहली को भी टैग किया है |

तमिलनाडु के रहने वाले विवेक का कहना है कि उन्हें रेस्तरां में सिर्फ इसलिए प्रवेश नहीं करने दिया गया क्योंकि उन्होंने शर्ट के साथ पारंपरिक लुंगी (वेष्टी) पहनी हुई थी। उन्होंने कहा कि वह विशेष रूप से जुहू में वन8 कम्यून रेस्तरां के लिए तमिलनाडु से मुंबई आए थे, लेकिन यहां उनके साथ हुए भेदभाव से वह आहत और दुखी हुए |

उन्होंने कहा कि वह विराट कोहली के बहुत बड़े प्रशंसक हैं और इसलिए जुहू में जेडब्ल्यू मैरियट होटल में चेक इन के तुरंत बाद, वह उत्सुकता से भरे हुए इस रेस्तरां में आए। इस दौरान उन्होंने बेहद मशहूर ब्रांड रामराज कॉटन की शर्ट और लुंगी पहनी थी।

उन्होंने बताया कि रेस्टोरेंट प्रबंधन ने उन्हें शर्ट और लुंगी में देखकर रेस्टोरेंट में एंट्री देने से मना कर दिया. प्रबंधन ने कहा कि उनके कपड़े रेस्तरां के ड्रेस कोड के अनुरूप नहीं थे, इसलिए उन्हें अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। इसके बाद वह निराश होकर अपने होटल लौट आए।

विराट के इस प्रशंसक ने सोशल मीडिया पर कहा कि उन्हें संदेह है कि विराट कोहली उनकी पोस्ट देखने के बाद रेस्तरां प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई करेंगे, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि ऐसा व्यवहार दोबारा किसी के साथ नहीं होगा।

विवेक ने आगे कहा, ''मैं वहां तमिलनाडु की संस्कृति के मुताबिक सम्मानजनक पोशाक पहनकर आया था. अगर उन्होंने मुझे रंगीन तीन-चौथाई लंबाई वाली लुंगी या कैजुअल ड्रेस पहनने से रोका होता और मुझे अंदर नहीं जाने दिया होता, तो मैंने इसे ईमानदारी से स्वीकार कर लिया होता।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

https://chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut 

विवेक का कहना है कि उन्होंने यह वीडियो इसलिए बनाया और जारी किया क्योंकि रेस्तरां ने तमिलों और उनकी पूरी संस्कृति का अपमान किया था। उन्होंने कहा, ''विराट कोहली के रेस्तरां में मेरी उत्सुकतापूर्ण यात्रा का इनाम यह हुआ कि मुझे भूखे पेट वापस लौटना पड़ा।''