PM मोदी की देशवासियों से अपील - न आये अयोध्या बिगड़ेंगी व्यवस्थाये , हमने 550 साल इंतजार किया है, कुछ दिन और करें इंतजार...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार, 30 दिसंबर को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने आमजन सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक क्षण हमारे जीवन में बहुत भाग्य से आया है। 

मैं 140 करोड़ देशवासियों से हाथ जोड़कर प्रार्थना करता हूं... 22 जनवरी को जब भगवान राम अयोध्या में विराजमान हों तो राम ज्योति जलाएं. दिवाली मनाये.

उन्होंने यह भी कहा कि 22 जनवरी को हर कोई अयोध्या नहीं आ पाएगा. यहां का पूरा कार्यक्रम पूरा हो जाने के बाद  अपने पूरे परिवार के साथ अयोध्या जरूर आएं.  हमने 550 साल इंतजार किया है, कुछ दिन और इंतजार करें।

अयोध्या और अन्य स्टेशनों से आने वाली दो अमृत भारत ट्रेनें और छह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर उद्घाटन किया गया | 15 हजार 700 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया गया.

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut