1 करोड़ घरों पर सोनल पैनल लगाएगी मोदी सरकार , अयोध्या से लौटते ही लिया निर्णय.........

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन समारोह से लौटने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक अहम फैसला लिया. प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि सरकार जल्द ही "प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना "शुरू करेगी। इसके आधार पर देश में एक करोड़ घर की छत सौर ऊर्जा उत्पादन से सुसज्जित होंगे।

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार , प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सोशल नेटवर्क पर लिखा. आज अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के शुभ अवसर पर मेरा संकल्प और मजबूत हुआ है कि भारत के सभी लोग अपने घरों की छतों पर सौर ऊर्जा सिस्टम स्थापित करें।

उन्होंने यह भी कहा, "अयोध्या से लौटने के बाद प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना को प्रारंभ करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है |जिनमे  1 करोड़  घरों में छत पर सौर ऊर्जा स्थापित करना है।" बल्कि भारत को ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनना है |

दरअसल, घरों की छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाए जाते हैं और छत पर सौर ऊर्जा उत्पादन के जरिए बिजली पैदा की जाती है।  घर की क्षमता के आधार पर  सोलर सिस्टम लगाया जायेगा । इस तरह घर की बिजली की जरूरत सौर ऊर्जा उत्पादन से पूरी होगी |

राज्य उन घरों से भी बिजली खरीदता है जो ज़रूरत से ज़्यादा बिजली पैदा करते हैं। भारत के अधिकांश क्षेत्र ठंड के मौसम से प्रभावित नहीं होते हैं और कई क्षेत्रों में लंबे समय तक धूप रहती है। ऐसे में ये प्लान गेम चेंजिंग हो सकता है|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg