शर्मनाक -11 साल की बच्ची के साथ 70 साल के बुजुर्ग ने किया दुष्कर्म , पहले भी कई बार बच्ची के साथ कर चुका था घिनौनी हरकत ........

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : पखांजुर क्षेत्र से बलात्कार के मामला सामने आया है जहाँ  रेप की शिकार ग्यारह साल की मासूम बच्ची थी. बताया जा रहा है कि आरोपी की उम्र 70 साल है।

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ग्यारह साल की मासूम बच्ची अपनी मां और बहन के साथ जंगल में मवेशी चराने गई थी. जब गांव के सत्तर वर्षीय बुजुर्ग शिवपद मंडल ने बच्ची को जंगल में अकेले देखा तो उसने ग्यारह साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया 

और वहां से भाग गया. अगले दिन मामले का खुलासा हुआ. जब लड़की ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी. लड़की ने बताया कि बूढ़े आदमी ने पहले भी कई बार लड़की के साथ दुष्कर्म किया था और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दिया करता था | 

इस संबंध में जैसे ही परिजनों को सूचना मिली, उन्होंने तुरंत पखांजूर थाने में मामला दर्ज कराया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut