भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : एक बेहद झकझोर देने वाला मामला सामने आया. जहां कलयुगी पिता अपनी 11 साल की बेटी के साथ आठ महीने तक लगातार दुष्कर्म करता रहा।
अब मासूम आठ माह की गर्भवती है। अब वह अपने पिता के बच्चे को जन्म देंगी. हैरानी की बात ये है कि कोर्ट ने भी बच्चे के जन्म की इजाजत दे दी.
आपको बता दें कि पूरा मामला राजस्थान के जयपुर के ग्रामीण इलाके का है। जहां एक पिता ने अपनी मासूम बेटी के साथ घिनौनी हरकत की.
इस घिनौने कृत्य को अंजाम देने के लिए आरोपी ने अपनी मानसिक रूप से विक्षिप्त पत्नी को उसके बेटे के साथ उसकी मां के घर भेज दिया और फिर बेटी के साथ बलात्कार किया। रेप के बाद आरोपी मासूम को धमकी भी दिया करता था |
यह सिलसिला करीब एक साल तक चलता रहा, लेकिन एक दिन जब लड़की की तबीयत खराब हुई तो आरोपी ने अपनी बेटी को उसकी नानी के पास छोड़ दिया |
जब वह बहुत बीमार हो गई और लड़की रोने लगी। जब उसके मामा ने उसे पूछा तो उसने अपना दर्द बयां कर दिया। घटना की शिकायत तुरंत स्थानीय थाने में की गई और पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया |
लेकिन अब 11 साल की मासूम बच्ची आठ महीने की गर्भवती है और हाई कोर्ट ने उसे गर्भपात कराने की इजाजत नहीं दी है, क्योंकि मेडिकल एसोसिएशन के मुताबिक, इससे बच्ची की जान को खतरा है.
हाई कोर्ट के वकील के मुताबिक, याचिका 16 जनवरी को दायर की गई थी और मेडिकल बोर्ड ने इस पर चर्चा भी की थी|
इसमें दिखाया गया कि 11 साल की उम्र में मां बनने और पूर्ण विकसित भ्रूण का गर्भपात कराने से कितना नुकसान हो सकता है। लेकिन लड़की की उम्र, वजन और भ्रूण की स्थिति को ध्यान में रखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने गर्भपात कराने से इनकार कर दिया है |
https:// भिलाई की
पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg

