12 साल की नाबालिग को 20 साल का युवक लेकर भागा , दोनों के बीच थे प्रेम संबंध , पुलिस की जाँच जारी.......

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : राजधानी के डीडी नगर में एक युवक नाबालिग लड़की को झांसा देकर भगा ले गया. रायपुर के चंगोराभाटा इलाके से एक युवक के साथ घर से भागी नाबालिग लड़की की पुलिस तलाश कर रही है।

घटना की जानकारी देने वाले डीडी नगर थाना प्रभारी अविनाश सिंह ने बताया कि पीड़िता 12 साल की नाबालिग लड़की है| 

परिजनों ने पुलिस को बताया कि लड़का-लड़की के बीच प्रेम संबंध था. इस मामले में पुलिस ने आगे कहा, एक 20 वर्षीय युवक ने अपने घर के पास चंगोराभाटा इलाके से 12 वर्षीय लड़की को बहला फुसला कर अपने साथ ले गया है |

पुलिस के मुताबिक घटना रात 11 बजे से पहले की है. पुलिस ने तुरंत इस मामले में अपराध दर्ज किया। पुलिस लड़की और लड़के के सेल फोन को ट्रैक कर रही है, लेकिन दोनों के फोन बंद थे। 

इसलिए दोनों का लोकेशन अज्ञात है। इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 363 के तहत अपराध दर्ज किया गया है|. इस मामले में पुलिस की जांच जारी है|

 इस मामले में अपराध दर्ज करने के बाद पुलिस ने रायपुर शहर के शहरी और ग्रामीण पुलिस स्टेशनों को सतर्क कर दिया और सभी पुलिस स्टेशनों में लड़के और लड़की की तस्वीरें भी वितरित की गईं। पुलिस के मुताबिक, लड़का-लड़की एक दूसरे से प्यार करते थे |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg