12 साल की बच्ची की हार्ट अटैक से मौत , घर मे बच्चों के साथ खेल रही थी मासूम उस दौरान हुई घटना............

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : औरैया। देश में आए दिन न जाने कितने लोग हार्ट अटैक की वजह से दम तोड़ देते हैं, हार्ट अटैक से मौत का सिलसिला जारी है|


अब मासूम बच्चों पर भी हार्ट अटैक शुरू हो गया है। दरअसल उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के दिबियापुर में 12 साल की बच्ची की दिल की धड़कन रुकने की वजह से मौत हो गई। 

दरअसल बच्ची कक्षा 5 की छात्रा थी और मिठाई कारोबारी संजय की बेटी परी घर मे बच्चों के साथ खेल रही थी, इस दौरान वह अचानक गिर पड़ी|

 इसके बाद तुरंत परिवार के लोग उसे आनन-फानन में हॉस्पिटल लेकर पहुंचे तो वहां डॉक्टरों ने उस बच्ची को मृत घोषित कर दिया। 

फिलहाल बच्ची की मौत की वजह डॉक्टरों ने हार्ट अटैक बताई है, पोस्टमार्टम भी कराया जा रहा है, पोस्टमॉर्टम के बाद मौत की वजह और स्पष्ट हाे जाएगी।

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg