भिलाई कि पत्रिका न्यूज़ : महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सोमवार को नवीन अटल नगर नवा रायपुर विश्राम गृह में वर्ष 2023-24 के राज्य वीरता पुरस्कार के लिए पात्र बालक-बालिकाओं के चयन के लिए गठित निर्णायक मंडल की बैठक की अध्यक्षता की।
जूरी से प्राप्त प्रस्तावों पर विचार करने के बाद सर्वसम्मति से चार बच्चों को राज्य वीरता पुरस्कार प्राप्त करने के लिए चुना गया।
इनमें सरगुजा जिले से मास्टर अर्णव सिंह, पिता सुरेश कुमार सिंह, दुर्ग से मास्टर ओम उपाध्याय, पिता नीरज उपाध्याय, रायपुर से मास्टर प्रेमचंद साहू, पिता सुकदेव साहू और मास्टर लोकेश कुमार साहू, पिता सुखनंदन साहू शामिल हैं।
इस अवसर पर मंत्री राजवाड़े ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार राज्य के बच्चों को उनकी विशेष वीरता, साहस और बुद्धिमत्ता के लिए राज्य वीरता पुरस्कार प्रदान कर रही है।
यह पुरस्कार बालक-बालिकाओं को 26 जनवरी को प्रदान किया जाएगा। राज्य वीरता पुरस्कार के लिए चयनित बच्चों को 25 हजार रुपये और पुरस्कार मिलेगा।
बता दें कि भिलाई के रहने वाले 16 साल के मास्टर ओम उपाध्याय 10वीं कक्षा में पढ़ते हैं. अपनी जान की परवाह किए बगैर वह कुत्ते से भिड़ गये और बच्चों को कुत्ते के काटने से बचाया|
इसी तरह 16 वर्षीय मास्टर अरनव सिंह 11वीं कक्षा में पढ़ते हैं। उन्होंने सोते हुए तीन लोगों और एक सुरक्षा गार्ड को जगाकर और उन्हें एक डंपिंग यार्ड में लगी भीषण आग से बचाकर एक बहादुरी भरा काम किया।
इसी तरह, कक्षा 4 के छात्र 9 वर्षीय प्रेमचंद साहू और कक्षा 7 के छात्र 13 वर्षीय लोकेश कुमार साहू ने बहादुरी का काम करते हुए चंपारण में पानी में डूब रहे एक बच्चे को बचाया।
https:// भिलाई की
पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg

