भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : जांजगीर चापा ,शिवरीनारायण के देवरी मोड़ के पास ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई. हादसे में 2 साल की बच्ची की मौत हो गई साथ ही मोटर साइकिल सवार 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
बाद में तीनों पीड़ितों को खरौद अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। दरअसल, जोगीडीपा शिवरीनारायण के भूपेन्द्र सारथी अपनी पत्नी संतोषी, दो साल की बेटी पूर्णिमा और साले संतोष के साथ मोटर साइकिल से बिलासपुर जा रहे थे.
जब वे देवरी मोड़ के पास पहुंचे तो एक ट्रैक्टर और मोटर साइकिल में टक्कर हो गयी.इस घटना में चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और दो साल की मासूम बच्ची पूर्णिमा की खरौद अस्पताल में मौत हो गई।
बाकी तीन पीड़ितों को अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि एक मोटर साइकिल पर 4 लोग सवार थे. इस घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। इसके बाद पुलिस ने घटना में शामिल ट्रैक्टर को थाने में जब्त कर लिया।
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के
लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut

