दो साधुओं को निर्वस्त्र कर उनकी जटाओं को खींच कर 200 लोगों की भीड़ ने उन्हें मारा , गंगासागर जा रहे साधुओं के साथ अमानवीयता....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में साधुओं का एक समूह गंगासागर की ओर जा रहा था, तभी रास्ते में पुरुलिया में अचानक कार रुक गई|

 साधुओं के साथ दुर्व्यवहार हुआ अचानक उनकी गाड़ी को रोक लिया गया उनमें से एक मधुर गोस्वामी ने अपना दर्द बयां किया है. उन्होंने कहा कि मधुर गोस्वामी ने कहा कि उन्हें धक्का दिया गया और पीटा गया |

और उनकी कार तोड़ दी गई। इसके बाद पुलिस महकमा वहां पहुंचा. साधु ने बताया कि वहां करीब 200-300 लोग थे, उन्हें ठीक से याद नहीं है क्योंकि वह बेहोश हो गए थे।

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बता दें कि भीड़ ने साधु पर लड़कियों को लेकर भागने का आरोप लगाया था. इस पर टिप्पणी करते हुए, पीड़ित मधुर गोस्वामी ने कहा, “बाद में ये बेटियां भी आईं और हमसे माफी मांगने लगीं और कहा कि हमने पाप किया है और हमें इसकी सजा भुगतनी होगी। 

साथ ही साधुओ ने कहा कि अब वह गंगासागर भी नहीं जायेंगे क्योंकि उनकी गाड़ी खराब हो गयी है. वह अब अपने आश्रम लौट रहे हैं| उन्हें किसी को सजा नहीं दिलानी है | मार खाना उनके भाग्य में लिखा था |

पुरुलिया से लोकसभा सांसद और राज्य में भाजपा जनरल सेक्रेटरी ज्योतिर्मय सिंह महतो ने इन साधुओं से मुलाकात की, उन्हें सम्मान दिया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

 उन्होंने पीड़ित साधुओं से बात की और जाना कि उनके साथ क्या हुआ था. उन्होंने उनकी सुरक्षित वापसी की भी व्यवस्था की। 

भाजपा के आईटी प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि राज्य की सत्तारूढ़ टीएमसी पार्टी के अनवर शेख, जो पश्चिम बंगाल पुलिस में एक "सिविक वालंटियर" भी हैं, हमले में उनका हाथ शामिल है।

हम आपको बताना चाहेंगे कि साधु पर हमले के मामले में अब तक 12 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. आपको बता दें कि साधुओं ने लड़कियों से रास्ता पूछा|

जिसके बाद यह घटना घटी. वह मकर संक्रांति स्नान के लिए गंगासागर जाना चाहते थे. पुलिस ने भी स्वीकार किया कि साधु रास्ता भटक गए थे और इसलिए उन्होंने लड़कियों से रास्ता पूछा था|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut