भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 22 जनवरी को श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर छत्तीसगढ़ में मांस बिक्री की दुकानों को बंद रखने का फैसला किया है।
मुख्यमंत्री ने जनता की आस्था को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है। बता दें कि भगवान श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में 22 जनवरी को रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।
सनातन के देशवासी एवं अनुयायी इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस संबंध में एक आदेश जारी किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग दिशा निर्देशों के आधार पर इस आदेश जारी कर दिया गया है |
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के
लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut

