भिलाई के शारदापारा केम्प-2 में हुए मर्डर के आरोपियों का निकला जुलुस, विडियो देखे.......

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :  वैशाली नगर के विधायक रिकेश सेन ने आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और उनके अवैध अतिक्रमण पर रोक लगाने के लिए जैसे ही बुलडोजर चलाने की घोषणा की, कैंप क्षेत्र में हुड़दंगियों की शामत आ गयी | 

छावनी पुलिस ने हत्यारों का आज पॉवर हाउस में जुलुस निकाला | साथ ही निगम का अमला आरोपियों के अवैध निर्माणों की पुष्टि कर बड़ी कार्यवाही को अंजाम दे सकती है |

गौरतलब है की 21 जनवरी की रात को शारदापारा कैंप 2 के रहने वाले संजय टेंट हाउस के संतोष साव टाटा ऐस टेंट की गाड़ी को पीछे कर रहे थे , तभी एक बाइक पर दो स्थानीय लड़के पहुंचे  गाड़ी से टकरा गए | 

विडियो देखे -



इस पर विवाद हो गया और विवाद इतना बढ़ गया की इसके बाद पांचों लड़कों ने संतोष साव और उसके कर्मी गज्जू निर्मलकर की पिटाई कर दी. उनमें से एक ने संतोष साव के भतीजे शिवम साव (17) के पेट में चाकू मार दिया|

शिवम साव को तुरंत बी.एम शाह अस्पताल ले जाया गया। जहाँ  मृतक के पेट में गंभीर चोटें आने की वजह से उसकी मौत हो गई. घटना की रिपोर्ट पर पांचों आरोपियों के खिलाफ धारा 302, 147, 148 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

दुर्ग एसएसपी रामगोपाल गर्ग ने मामले को गंभीरता से लिया और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के आदेश दिए. वहीं विधायक रिकेश सेन ने भी मामले को लेकर त्वरित और कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया और मृतक के परिजनों से मुलाकात भी की.


आरोपियों में अंकेश चौहान (उर्फ बाबू), चंद्रेश प्रधान (उर्फ छोटे), राहुल प्रजापति (उर्फ भोला) और सुमित चौहान को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। आरोपितों ने अपना अपराध कबूल कर लिया।

अभियुक्त बाबू चन्द्रेश प्रधान उर्फ ​​छोटे की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू बरामद कर लिया गया है। इस मामले में चार बालिग़ और एक अपचारी किशोर को गिरफ्तार किया गया है |

जिसके बाद कल शाम बैकुंठ धाम में आयोजित रघुनंदन  वंदन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रिकेश सेन ने कहा कि लगातार आपराधिक मामलों में संलिप्त अपराधियों अवैध निर्माण व कब्जे की जगहों पर बुलडोजर चलाया जाएगा.

घोषणा के बाद से, क्षेत्र में आपराधिक मनोबल गिर गया है और उन लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी जो नशीली दवाओं का उपयोग कर देर रात सड़कों पर हुडदंग  करते हैं |