यह आदेश कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने दिया। धमधा के वार्ड 7 निवासी गर्भवती दिलेश्वरी साहू की प्रसव के दौरान मौत हो गई। अस्पताल को 24 घंटे के भीतर मौत की सूचना स्वास्थ्य विभाग को देनी होती है| पर VI हॉस्पिटल ने ऐसा नहीं किया |
अस्पताल ने यह कहकर बात छुपा ली कि महिला की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई। जब स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी नियमित निरीक्षण के लिए गर्भवती महिला के घर पहुंचे तो पता चला कि उसकी प्रसव के दौरान मौत हो गई है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने एक नोटिस भेजा।
अस्पताल प्रबंधन ने गोलमोल जवाब दिया. जवाब के लिए दोबारा मैसेज भेजा गया, लेकिन सही जानकारी नहीं दी गई। अस्पताल प्रबंधन की देरी के कारण मृत गर्भवती महिला की जांच रुकी हुई है।
इसके बाद कार्रवाई पूरी कर ली गयी है. 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया. नोडल पदाधिकारी डाॅ. अनिल शुक्ला ने कहा कि जुर्माने की रकम पांच दिन के अंदर चालान के माध्यम से ट्रांसफर की जानी चाहिए. साथ ही अस्पताल का लाइसेंस रद्द करने का भी नोटिस दिया गया है |

