भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : गांजा तस्करी मामले में दुर्ग पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गांजा तस्करी मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गाड़ी से 32 किलो गांजा बरामद किया. कुम्हारी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को दुर्ग पुलिस ने कुम्हारी टोल प्लाजा पर सघन वाहन जांच की. मंगलवार की दोपहर जब पुलिस चेकिंग में जुटी थी|
तभी मुखबिर से सूचनामिली कि अर्टिगा कार ओडी 02 सीएम 0852 में कुछ लोग गांजा लेकर जा रहे हैं, जो रायपुर से दुर्ग की ओर जा रही है|
जैसे ही कार आई पुलिस ने उसे चेक करने के लिए रोका. चालकों ने भागने का प्रयास किया तो पुलिस ने उन्हें चारों ओर से घेरकर पकड़ लिया।
कार की जांच की गई तो डिक्की में तीन प्लास्टिक बोरी मिले। अंदर दो बैग में एक-एक किलो के 11 पैकेट भरे थे, जबकि तीसरा बैग भी 10 किलो के गांजा के पैकेट से भरा था|
पुलिस ने कार से कुल 32 किलो गांजा बरामद किया. जब्त गांजे की कीमत 1 लाख 60 हजार रुपये बताई जा रही है. पुलिस ने आरोपियों के पास से 7 लाख रुपये कीमत की अर्टिगा कार, एक मोबाइल फोन और 3700 रुपये नकद भी बरामद किए हैं| पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है |
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के
लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut

