भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : महासमुंद इलाके के राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े धान के ट्रक में भीषण आग लग गई. इसके कारण ट्रक पर लदा 35 प्रतिशत धन जलकर नष्ट हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे. हादसा तुमगांव थाना क्षेत्र में हुआ.प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक सीजी 06 जीबी 8233 पंक्चर होने के कारण एनएच 53 पर कौवाझर के पास खड़ा था।
उसी दौरान अचानक ट्रक में आग लग गयी. जैसे ही ड्राइवर ने जलती हुई गाड़ी देखी तो उसने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई. इसी बीच घटना की सूचना पाकर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है |
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के
लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut

