लुटेरी लड़कियाँ : 3 लड़कियों ने मकान मालिकन को बंधक बना कर की लाखों की लूट , विडियो देखे....

भिलाई कि पत्रिका न्यूज़ : रायगढ़. इस इलाके में महिला लुटेरों ने एक घर मालकिन को बंधक बनाकर लाखों रुपये लूट लिये. इस शिकायत के बाद पुलिस ने तीनों लुटेरियों को गिरफ्तार कर लिया |मामला चक्रधार थाना क्षेत्र का है|

मिली जानकारी के मुताबिक जिले के सूर्यविहार में एक गेट के पास तीन लड़कियों ने एक घर में डकैती की वारदात को अंजाम दिया. मकान मालकिन शालिनी अग्रवाल ने बताया कि घटना उनके घर में काम करने वाली नौकरानी और उसकी सहेलियों ने घटना को अंजाम दिया है |

वीडियो देखे -

शालिनी का कहना है कि वह नहाने गई थी। जैसे ही वह बाथरूम से निकली, नौकरानी और उसके दो सहेलियों ने उस पर हमला कर दिया। इससे वह बेहोश हो गयी|

फिर तीनों उन्हें बंधक बनाकर 50 हजार रुपये नकद और करीब 6-7 लाख रुपये के आभूषण लेकर फरार हो गये |इस संबंध में शिकायत के बाद चक्रधर नगर पुलिस और साइबर सेल की टीम ने तीनों लुटेरियों की तलाश शुरू की।

इस दौरान तीनों लड़कियों को चौक रेलवे स्टेशन स्थित शिवम होटल के पास पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया। चक्रधर नगर पुलिस और साइबर सेल अब तीनों से पूछताछ कर रही है। आरोपियों के पास से चोरी के पैसे और गहने भी जब्त कर लिए गए हैं|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut