राजधानी में सिरफिरे ने नशे की हालत में 3 लोगो पर चाक़ू से हमला किया जिनमे एक गंभीर रूप से घायल......

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक सिरफिरे व्यक्ति ने चाकूबाजी कर जमकर उत्पात मचाया, जिससे इलाके के लोगों में डर और दहशत फैल गई। इस शख्स ने तीन लोगों को चाकू मारकर घायल कर दिया |

जानकारी के मुताबिक चाकू से लोगों को आतंकित करने वाले शख्स का नाम फिरोज है और आज उसने नशे की हालत में राजधानी के गोविंद नगर इलाके में चाकू से इस हमले को अंजाम दिया |

फिरोज पर सिविल ठेकेदार मनिंदर सिंह समेत तीन लोगों पर चाकू से हमला कर घायल करने का आरोप है. इनमें गंभीर रूप से घायल मनिंदर सिंह को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस द्वारा मामले में कार्यवाही की जा रही है |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut