छ.ग के कांग्रेस नेता अकबर खान समेत 3 लोगो पर युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, मामला दर्ज....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बिलासपुर जिले में पुलिस ने जमीन विवाद को लेकर कांग्रेस नेता अकबर खान समेत तीन लोगों पर आत्महत्या  के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है |

इस मामले में सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार के बाद पुलिस ने कार्रवाई की. हालांकि, अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है |

जानकारी के मुताबिक, सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कुम्हारपारा निवासी वीरेंद्र नागवंशी का बेटा सिद्धांत जिसने करीब दो साल पहले सकरी इलाके में आत्महत्या कर लिया था | 

मृतक के पिता वीरेंद्र ने आरोप लगाया था कि उनके बेटे की आत्महत्या के मामले में आरोपियों द्वारा बेटे को प्रताड़ित किया गया था |

उनके बेटे को परेशान किया गया और जमीन बिक्री विवाद में उसका नाम इस्तेमाल किया गया, जिसके बाद तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली|

 हालाँकि, जब उनके आरोपों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो उन्होंने हाई कोर्ट में न्याय के लिए याचिका दायर की, जिसकी सुनवाई चल रही है|

13 दिसंबर को मामले की सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने प्रशिक्षु आईपीएस और सिविल सीएसपी संदीप पटेल को अपराध दर्ज करने के सख्त निर्देश जारी किए थे. 

कोर्ट ने पूछा कि अगर सिद्दांत सिर्फ कर्मचारी है तो क्या उसके नाम पर जमीन खरीदी-बेची जाएगी। यदि उसके पास इतना पैसा था तो वह अकबर खान का कर्मचारी क्यों था? पुलिस इस मामले में फिलहाल कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाई।

हाई कोर्ट की कड़ी शर्तों और हवाला के चलते सकरी पुलिस ने पिता सिद्धांत वीरेंद्र नागवंशी और मां अरुणा नागवंशी को थाने बुलाया और कांग्रेस नेता अकबर खान देवनंदन नगर , मीनाक्षी बंजारे निवासी तिफरा, सिबू उर्फ फैजान खान के खिलाफ कार्रवाई शुरू की और अपराध आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा 306, 34 के तहत दर्ज किया गया |

आख़िरकार हाई कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया. पुलिस ने मामले में एक कांग्रेस नेता समेत तीन लोगों पर मामला दर्ज किया है। 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अगर जांच से पता चलता है कि कोई और भी शामिल था तो उसके खिलाफ भी अपराध दर्ज किया जाएगा | हालांकि मृतक के पिता वीरेंद्र नागवंशी ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं.

उन्होंने कहा कि हाई कोर्ट ने कांग्रेस नेता अकबर, दीपेश चौकी, तैय्यब हुसैन, जमीन मालिक मीनाक्षी बंजार, वसीन और शिबू उर्फ फैजान खान के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया था|

उन सभी ने आत्महत्या में एक ही भूमिका निभाई। फिर भी, पुलिस पर मामले में रसूखदारों का बचाव करने का आरोप है। हालाँकि, मामला में फिलहाल अदालत में सुनवाई चल रही है |और पुलिस से भी इस मामले की स्पष्ट जांच करने की उम्मीद है।

कुम्हारपारा निवासी सिद्धांत नागवंशी सीवी रमन यूनिवर्सिटी का छात्र था। परिवार की खराब आर्थिक स्थिति के कारण सिद्धांत ने नौकरी के लिए कांग्रेसी अकबर खान से संपर्क किया।

 इसके बाद उन्होंने सिद्धांत को रेलवे स्टेशन की सफाई का काम सौंपा। बाद में, उसकी अच्छी शिक्षा और काम को महसूस करते हुए, अबकर ने उसे अपनी जमीन खरीदने और बेचने का काम दे दिया।

परिवार के अनुसार, जैबक चौल में विवादित जमीन का सौदा अकबर खान और दीपेश चौकसे के आदेश पर सिद्धांत नागवंशी और पंकज रेड्डी के बीच हुआ था,मीनाक्षी बंजारे इसे अपनी जमीन होने का दावा किया था।

 सिद्धांत ने मीनाक्षी बंजारे को 30 लाख रुपए दिए। बाद में जब जमीन विवाद नहीं सुलझा तो अकबर खान, दीपेश चौकसे और अन्य लोग सिद्धांत पर मीनाक्षी को दिए पैसे वापस करने का दबाव बनाने लगे। 

हालांकि, मीनाक्षी ने पैसे लौटाने से इनकार कर दिया। इसके बाद सिद्धांत को आत्महत्या करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut