बच्चा नहीं होने पर महिला को तांत्रिक ने 3 दिन तक जंजीरों से पीटा , बेहोश होने पर अस्पताल भेजा इलाज से पहले महिला की मौत.......

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : झाबुवा ,म.प्र जिले के नागनवाड गांव की एक महिला जब सालों बाद भी गर्भधारण नहीं कर पाई तो उसके परिजन उसे तंत्र मंत्र करने वाले ओझा के पास ले गए|

इस महिला को ठीक करने के नाम पर ओझा ने उसे तीन दिनों तक जंजीरों से बांधकर बेरहमी से पीटा और बुधवार की शाम उसके परिजन उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले गए। 

लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिजनों ने इसकी शिकायत झाबुवा पुलिस से की है |पुलिस फिलहाल पोस्ट मार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है|

नागनवाड गांव की मंजीता और प्रकाश डामोर की शादी को 16 साल हो गए हैं। उसके बाद भी उनकी कोई संतान नहीं थी, उसके परिजन उसे राणापुर के एक तांत्रिक के पास ले गए। 

तांत्रिक ने महिला को तीन दिन का इलाज बताया। और एक गूढ़ अनुष्ठान करते समय उसे जंजीर से बुरी तरह पीटा गया। महिला दो दिन तक पिटाई सहती रही. लेकिन तीसरे दिन तांत्रिक की पिटाई से महिला बेहोश हो गई.

महिला के पति प्रकाश ने कहा कि उनकी पत्नी दो दिनों तक  तो पिटाई सही पर तीसरे दिन बुधवार को तांत्रिक ने उसे फिर पीटा नतीजा यह हुआ कि वह बेहोश हो गयी|

करीब तीन घंटे बाद उसे होश आया। तांत्रिक ने उसे अस्पताल ले जाने के लिए कहा। महिला को झाबुआ जिला अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पति प्रकाश के अनुसार जब वह अपनी पत्नी को तांत्रिक के पास ले गया, तो उस व्यक्ति ने कहा की एक बुढ़ी आत्मा उसके शरीर में प्रवेश कर गई है इसे दूर करना होगा|

आत्मा को निकलने के लिए तांत्रिक ने उसे पीटाई करने की बात कही और बोला की ऐसा करने से आत्मा बाहर निकाल जाएगी | महिला को तीन दिन तक जंजीरों से पीटा गया। यही उसकी मौत का कारण बना|

पुलिस द्वारा PM रिपोर्ट आने का इन्तजार  कर रही है |रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई करेंगे|मृत महिला के पति द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर मामला दर्ज किया गया है।

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut