भिलाई की पत्रिका न्यूज : दुर्ग पुलिस ने जुआ खेलते 05 लोगों पर की कार्यवाही की है व जुवारियों के पास से कुल 45,950 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किये गये है |
5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. एंटी साइबर क्राइम टीम और सायबर शाखा दुर्ग ने नंदनी नगर थाना पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई की.
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) डाॅ. अनुराग झा को सूचना मिली कि 28 जनवरी को नंदिनी नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अरसानारा गांव में एक तालाब के पास लोग जुआ खेल रहे है।
जिसके बाद एसीसीयू टीम और नंदनी नगर पुलिस स्टेशन द्वारा एक संयुक्त अभियान अरसानारा गांव में एक तालाब के पास चलाया गया और ताश के 52 पत्ती के साथ जुआ खेलने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
उनके पास से 45,950 रुपए नकद बरामद किए गए और आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 के तहत तुरंत मामला दर्ज किया गई।
https:// भिलाई की
पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|

