भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : राजनांदगांव , गुरुवार को सुरगी चौकी के भर्रेगांव में मड़ई कार्यक्रम आयोजित किया गया। अपनी मां के साथ मेला गए 12वीं कक्षा के छात्र पर आरोपी ने चाकू से हमला किया |
और उसकी हत्या कर दी। हत्या में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. जबकि वारदात में शामिल चार अन्य आरोपी फरार हो गए हैं।
पुलिस का कहना है कि हत्या की वजह पुरानी दुश्मनी है| पुलिस के मुताबिक गुरुवार को भर्रेगांव में बाजार लगा था। भर्रेगांव निवासी 18 वर्षीय हुलेश चंद्राकर पिता राजकपूर शाम करीब 7 बजे अपनी मां के साथ मेले में पहुंचा था।
इस दौरान भर्रेगांव निवासी आरोपी वेद प्रकाश पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए अपने दोस्तों के साथ मिलकर हुलेश की हत्या करने की साजिश रची थी |
हुलेश अपनी माँ के साथ गुपचुप ठेले पर पहुँच गया। तभी आरोपी वेद प्रकाश और उसके साथी खुलेश की जांघ में चाकू से हमला किया गया. हुलेश अपनी जान बचाने के लिए भागा।
आरोपी ने दौड़कर हुलेश पर चाकू से हमला कर दिया। जब मां ने देखा कि उसके बेटे पर हमला हो रहा है तो वह भी उसके पीछे दौड़ी|
मैदान से कुछ दूरी पर होटल चौक के पास हुलेश लहूलुहान हालत में दौड़ते समय गिर गया। जब मौजूद लोग हुलेश को गांव के डॉक्टर के पास ले गए तो हुलेश की मौत हो चुकी थी।
मृतक की जांघ और पीठ पर 6 से 7 वार किए गए। ग्रामीणों ने तुरंत मुख्य आरोपी वेद प्रकाश की पहचान की और घटना की सूचना सुरगी चौकी पुलिस को दी।
पुलिस ने अन्य आरोपियों 24 वर्षीय अमर पिता रवि राजपूत, 20 वर्षीय देवेन्द्र पिता संतोष सेन, 20 वर्षीय नवीन पिता संजय रजक एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है।
ग्रामीणों के मुताबिक मृतक हुलेश चंद्राकर इकलौता बेटा था। उनकी एक छोटी बहन है. इस घटना से घर का इकलौता चिराग बुझ गया। मृतक हुलेश पढ़ाई के अलावा खेल-कूद में भी बहुत अच्छा था|
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए
लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg

