भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : उरला रायपुर थाना अंतर्गत एक फैक्ट्री में हुए हादसे में एक कर्मचारी की मौत हो गई। गंभीर रूप से जलने के कारण उसका अस्पताल में इलाज किया जा रहा था |
पर कर्मी की शनिवार को मौत हो गयी. इस घटना के बाद मृतक की बहन ने कंपनी से 50 लाख रुपये मुआवजे की मांग की है|
जानकारी के मुताबिक ये घटना 15 जनवरी की है. आलोक फेरोलॉय फैक्ट्री में काम करने के दौरान भट्ठी में जलने से दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।
इस घटना में 19 वर्षीय मजदूर प्रियांशु घृतलहरे की हालत काफी गंभीर थी. दूसरा कर्मचारी 45 वर्षीय तोषन चंद्राकर भी घायल हो गया। फिर दोनों को अस्पताल ले जाया गया|
इस मामले में प्रियांशु घृतलहरे की शनिवार को अस्पताल में मौत हो गई. प्रियांशु की मौत के बाद उसकी बहन ने दावा किया कि कंपनी ने घटना की जानकारी देते समय यह नहीं बताया कि उसका भाई गंभीर रूप से जल चुका है|
कंपनी ने उन्हें हड्डी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका ठीक से इलाज नहीं किया गया |मृतक की बहन के मुताबिक, हालत बिगड़ने के बाद मृतक को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया था|
जहाँ हालत बिगड़ने पर युवक की मौत हो गयी|उन्होंने इस कंपनी से 50 लाख रुपये मुआवजे की मांग की. ताकि उनके परिवार अपना घर चला सके |उरला पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के
लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut

