भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : शारीरिक शिक्षा शिक्षक अभ्यर्थियों (बी.पी.एड. एवं एम.पी.एड.) ने स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल से मुलाकात की। शारीरिक शिक्षा शिक्षक उम्मीदवारों ने राज्य में 5,000 शारीरिक शिक्षा शिक्षक पदों की भर्ती के लिए ज्ञापन प्रस्तुत किया है।
शारीरिक शिक्षा शिक्षक पद के अभ्यर्थी हेमंत सर्वा ने बताया कि रमन सरकार के शुरुआती दिनों में उनकी नियुक्ति शारीरिक शिक्षा शिक्षक पद पर हुई थी|हालांकि पिछली कांग्रेस सरकार ने घोषणा के बाद भी भर्ती नहीं निकाली गयी | अब हमने स्कूल शिक्षा मंत्री बृमोहन अग्रवाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा है |
इस संबंध में स्कूल शिक्षा मंत्री बृमोहन अग्रवाल ने आश्वासन दिया कि नई आगामी शिक्षा नीति के तहत शारीरिक शिक्षा शिक्षकों के 5000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी|
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के
लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut

