महिला जज ने माँ बनने की चाहत में 50 साल की उम्र में दिया बच्चे को जन्म , तबियत बिगड़ने से हुई मौत..........

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : खरगौन , म.प्र खरगोन की मुख्य न्यायाधीश पदमा राजौरा तिवारी (50) का इंदौर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। 

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जज ने टेस्ट ट्यूब बेबी से नवजात बच्ची को जन्म दिया था | इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई. चार दिन तक वेंटिलेटर पर रहने के बाद गुरुवार दोपहर को मौत हो गई।

परिजनों ने बताया कि वह तीन साल से खरगोन में पोस्टेड थी। उसका इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में कराया जा रहा था | 8 जनवरी को उन्होंने मेडिकल लीव लिया था | 

इसके बाद उनका दो दिनों तक एक निजी अस्पताल में इलाज चला। यहां से उनकी तबियत बिगड़ने पर इंदौर रेफेर किया गया था |जहाँ उन्होंने एक नवजात बच्ची को जन्म दिया।' इसके बाद उनकी तबीयत ख़राब होने लगी |

डॉक्टरों के मुताबिक उन्हें पीलिया हो गया था. इन्फेक्शन के कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई. वह चार दिनों से वेंटिलेटर पर थी। जिसके बाद गुरुवार को उनका निधन हो गया|

महिला जज को बच्चा चाहिए था. इसलिए उन्होंने टेस्ट ट्यूब बेबी उपचार का लाभ उठाया। कई महीनों तक उनका इलाज एक निजी अस्पताल में चला। 

डिलीवरी से पहले यहां उन्हें एडमिट किया गया था | जहाँ से उन्हें इंदौर रेफर किया गया था |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg