भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बुधवार को हरिद्वार में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। हर की पौड़ी में एक दंपत्ति ने अपने पांच साल के बच्चे को गंगा में डुबोकर मार डाला |
जब लोगों ने एक बच्चे के साथ ऐसी क्रूरता देखी तो गुस्से से भर गए और दंपत्ति की जमकर पिटाई कर दी. पुलिस को आरोपी को भीड़ से छुड़ाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी |
चर्चा है कि यह मामला तंत्र मंत्र से जुड़ा हो सकता है. हालांकि पुलिस इससे इनकार कर रही हैबुधवार दोपहर दिल्ली से एक परिवार अपने पांच साल के बच्चे के साथ हर की पैड़ी आया।
यहां परिवार के लोग बच्चे को ब्रह्मकुंड के पास ले गए और उसे गंगा में डुबो दिया और तो और ये लोग उसे गंगा में बार बार डुबोते रहे।
आसपास के लोगों ने जब बच्चे को डूबते देखा तो दंपत्ति को रोकने की कोशिश की. हालाँकि, वे इस पर सहमत नहीं हुए और बच्चे को डुबाते रहे।
जब उन्होंने यह देखा तो अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने किसी तरह बच्चे को बाहर निकाला। वहां मौजूद लोगों ने दंपत्ति को पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दी|
सूचना पाकर कोतवाली चौकी प्रभारी भावना कैंथोला और हर की पैड़ी चौकी प्रभारी संजीव चौहान टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस तुरंत बच्चे को क्षेत्रीय अस्पताल ले गई, लेकिन तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी।
घटना की जानकारी मिली तो मौके पर भीड़ जमा हो गई. भीड़ ने आरोपियों की जमकर पिटाई कर दी. चर्चा है कि पांच साल के मासूम बच्चे की मौत के पीछे तंत्र मन्त्र क्रिया से सम्बंधित मामला हो सकता है|
कोतवाली प्रमुख भावना कैंथोला का कहना है कि बच्चे के शव को कब्जे में ले लिया गया है और परिवार के सदस्यों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
कथित तौर पर परिवार के सदस्यों ने कहा कि बच्चे को ब्लड कैंसर था और डॉक्टरों ने भी उसके जीवित रहने की उम्मीद छोड़ दी थी। बच्चे का इलाज एम्स दिल्ली में चल रहा था|
https:// भिलाई की
पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|

